Ki-WiE स्वयं सिद्ध नेतृत्व शिक्षण कार्यक्रम - SSLTP

Ki-WiE स्वयं सिद्ध नेतृत्व शिक्षण कार्यक्रम - SSLTP 




महिला सशक्तिकरण

सहज भाषा मे, एक ऐसे वातावरण की सृष्टि करना जहां पर महिला स्वतंत्र होकर अपने निजि विकास के लिए निर्णय ले सके और समाज मे समानता पा सके ! महिला को समानता का दर्जा मिले और ऐसा होना तभी संभव है जब महिला सशक्तिकरण के लिए एक केंद्रित मार्ग हो ! 

स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि किसी देश के विकास को मापने के लिए सबसे उत्तम तरीका है कि देखे, वहा कीं जनता अपनी महिलाओ के साथ कैसा व्यवहार करती है ! 

तो महिलाओ, अपनी गहरी नींद से जागो और अपने अंदर की शक्ति को पहचानो !

महिला सशक्तिकरण की चुनौती  
दरिद्रता, विश्व शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा माना गया है ! गरीबी का निवारण, राष्ट्रीय लक्ष्य होना चाहिए और यह निरक्षरता निवारण जितना महत्वपूर्ण है !

अगर दरिद्रता ना हो तो महिलाएं, यौन शोषण और घरेलु हिंसा के शिकार बने बिना अपने सपने पुरे कर सकती है !

हमारा सबसे महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है SSLTP - स्वयं सिद्ध नेतृत्व शिक्षण कार्यक्रम । यह एक, महिला के लिए, महिला के द्वारा स्वयं सेवक कार्यक्रम है, जहाँ पर स्वयं सेवक अपनी रोजमर्राह ज़िन्दगी की चुनौतियों का समाधान, Ki-WiE से जुड़ कर करेंगी।  

SSLTP का लक्ष्य:
हमारा लक्ष्य महिलाओ की रोज़ाना ज़िन्दगी की चुनौतिओं को सामने लाना और उनका समाधान निकालना है। महिलाओ को नेतृत्व और जीवन प्रबंधन जैसे कौशल की शिक्षा देकर, महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना है।  

कार्यवाही योजना:
•हम शहर में बड़ी संख्या में स्वयं सेवक दल (अनुष्का समूह) बनाएंगे और महिलाओ की रोज़मर्राह की ज़िन्दगी में आने वाली चुनौियों का समाधान करेंगे।  
•इन चुनौतियों को पहचानने और इनका जड़ से निवारण करने के लिए हर हफ्ते बैठक होगी और मूल कारण विधि द्वारा इनका निवारण किया जायेगा।  
•हम स्वयं सेवको को महिला विकास की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए शिक्षित करेंगे। इसमें ८ विषय होंगे। यह शिक्षण कार्यक्रम ४ हफ्ते का होगा।  
•हम उन्हें स्व रोज़गार और महिला उद्यमिता की जागरूकता हेतु जानकारी देंगे, जैसे महिलाओ के लिए सरकारी योजनाये, महिलाओ के लिए बैंक ऋण, व्यापार करने की योजना बनाना, विपणन, ब्रांडिंग, VAT, पंजीकरण, बिक्री कर, सर्विस कर,… आदि। 
•जो महिलाए अपना व्यापर करना चाहती है, उन्हें हम क्राउड फंडिंग द्वारा वित्तीय मदद दे सकते है। उनकी व्यापर योजना Ki-WiE द्वारा अनुमोदित होनी चाहिए और यह वित्तीय मदद Ki-WiE के एकमात्र अधिकार पर होगी। (at sole discretion of Ki-WiE)

                             नेतृत्व कार्यक्रम की चार अवस्थाएं 


SSLTP  प्रक्रिया 
                


  • वित्त पोषण (क्राउड फंडिंग द्वारा) तीन हिस्सों में होगा:

    शुरुवात: व्यापार आयोजन और शुरुवाती अनुसंधान 
    स्थापना: मशीनरी, रॉ मटेरियल और बुनियादी सुविधाओ के लिए 
    व्यापार : शुरुवाती वित्त व्यापार को चलने के लिए 
                
Ki-WiE से हाथ मिलाइये और Ki-WiE को अपना समर्थन दीजिये  !!!


अधिक जानकारी के लिए, ki-wie@krossroads.co.in पते पर लिखें।  


नीरज दुहूँण 
9888151171
भारतीय महिला सशक्तिकरण 
क्रॉसरोड्स इण्डिया द्वारा एक सामाजिक पहल 

No comments:

Post a Comment